Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


बैसाखी पर्व का हर्षोल्लास से आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 13, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में बैसाखी पर्व का हर्षोल्लास से आयोजन किया गया । सबसे पहले सिखों के गुरु गोविंद सिंह और संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । तत्पश्चात बच्चों ने पंजाबी पारंपरिक परिधानों में रंगारंग का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।‘पीली धानी चादर ओढ़’, पीपा खड़कू और गिद्दा की मनमोहक प्रस्तुति के द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया बच्चों ने ‘मेरे देश की धरती’ नित्य नाटिका के माध्यम से बैसाखी पर्व की महिमा बताई ।

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने बैसाखी की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को बैसाखी पर्व के महत्व से अवगत कराया और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया । विद्यालय की डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी बैसाखी की बधाइयां देते हुए बताया कि वैशाखी पर्व अन्नदाता किसानों को भी समर्पित है अतः हमें उनका भी आदर सम्मान करना चाहिए । चेयरमैन अतुल जैन ने बच्चों को सभी त्योहारों का आनंद लेने और उनका सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम में मैनेजर बलराम शर्मा,सी.ए कमल किशोर और सभी अध्यापक भी उपस्थित रहे कार्यक्रम की संचालिका मीनाक्षी लांबा के मार्गदर्शन में अदिति और स्वाति ने मंच संचालन किया।

Comments