Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


9050891508 पर दें प्रतिबंधित नशा बेचने वाले अपराधियों की सूचनाएं- डॉ. अशोक  

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 16, 2023 Tags: , , , , ,

हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो द्वारा नशे के विरुद्ध 18वां जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

BOL PANIPAT : सोनीपत। हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो प्रमुख एवं पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ सिंह ढिल्लों आईपीएस साहब के दिशानिर्देशों एवं मार्गदर्शन में सोनीपत में नशे के विरुद्ध 18वां जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा नशा मुक्ति जागृति एवं पुनर्वास अभियान के अंतर्गत पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल कामी में छात्र संवाद का आयोजन किया गया। प्राचार्य वरुण कुमार की उपस्थिति में प्रयास सदस्य विनोद भरद्वाज, विनोद खत्री और राजेश कौशिक की सहायता से यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

नशा मुक्ति जागृति एवं पुनर्वास अभियान के राज्य प्रभारी/ सब इंस्पेक्टर डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि समाज में नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने में शिक्षकों एवं माता पिता का विशेष योगदान है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बुरी प्रवृत्ति के लोगों के संग से दूर रहकर भी हम नशे की लत से बच सकते हैं। डॉ अशोक कुमार ने कहा कि सार्थक शिक्षा समाज को नैतिक मूल्यों से समृद्ध करने और सामाजिक बुराइयों को दूर करने का कार्य करती है इसलिए समाज का शिक्षित होना अति आवश्यक है। इस अवसर पर डॉक्टर अशोक कुमार ने सभा में उपस्थित छात्रों और शिक्षकों को नशा मुक्ति जागृति शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करते हुए सभी ने एक स्वर माँ कहा कि मैं प्रण करता हूँ कि अपने जीवन में किसी प्रकार का नशा नहीं करूंगा और अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करूंगा। यदि कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता है अथवा कोई व्यक्ति नशा छोड़ना चाहता है तो इसकी सुचना हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर दूंगा। 

Comments