डिप्लोमा छात्रों का रहा शत प्रतिशत रिजल्ट
BOL PANIPAT : एम डी कॉलेज छाजपुर पानीपत (A unit of PKG Group) छाजपुर, पानीपत के डिप्लोमा द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों का रिजल्ट घोषित हुआ। सभी छात्रों का अति उत्तम रिजल्ट रहा। खासकर गणित के विषय में सभी छात्रों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉलेज के रजिस्ट्रार दीपक शर्मा और रेखा गिरी मैडम ने सभी छात्रों को मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया और अन्य छात्र/छात्राओं को भी उनसे प्रेरणा लेने को कहा। प्रिंसिपल , सुरेश जांगड़ा ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसा ही परिणाम लाने को कहा। कॉलेज की ऍम डी गीता जैन ने सभी स्टाफ मेंबर्स और स्टूडेंट्स को बधाई दी और भविष्य में ज्यादा से ज्यादा मार्क्स लाने के लिए कहा।कॉलेज के चेयरमैन गौरव जैन ने भी सभी स्टाफ मेंबर्स और स्टूडेंट्स को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Comments