Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


धूमधाम से मनाई गई ग्वालियर नरेश विक्रमादित्य तोमर की पुण्यतिथि

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at April 20, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज पानीपत के राजपूत धर्मशाला सेक्टर 6 में ग्वालियर नरेश विक्रमादित्य तोमर की पुण्यतिथि हवन यज्ञ करके और पुष्प अर्पित करके धूमधाम से मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तवर रहे और वरिष्ठ आते थे नशा मुक्ति समाज सुधार समिति के प्रधान राजकुमार राणा और पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा और युवा अध्यक्ष पिंटू राणा रहे इस अवसर पर बोलते हुए महेंद्र सिंह तवर ने कहा है कि पानीपत की पहली लड़ाई जोकि 1526 ईस्वी में दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी और बाबर के बीच हुई इस लड़ाई में इब्राहिम लोदी के तरफ से लड़ते हुए ग्वालियर के नरेश विक्रमादित्य तोमर अपनी पूरी सेना के साथ शहीद हो गए इसलिए पानीपत की पहली लड़ाई में क्षत्रिय विशेषकर राजपूत समाज का अहम योगदान है इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि विक्रमादित्य तोमर एक महान योद्धा थे इस अवसर पर महेंद्र सिंह तवर ने सैनी कॉलोनी वार्ड नंबर 25 निवासी सागर राणा को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का जिले का युवा अध्यक्ष नियुक्त किया इस अवसर पर बोलते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राणा ने कहा है कि वीर विक्रमादित्य तोमर एक महान योद्धा थे जिन्होंने बाहर से आए हुए आक्रांता उनके खिलाफ पानीपत की पहली लड़ाई में अपना योगदान दे कर के सहादत प्राप्त की और अपने मित्र धर्म को निभाया राणा ने कहा है कि राजपूत समाज का पानीपत की प्रथम लड़ाई में एक अहम योगदान है उन्होंने सरकार से मांग की है कि वीर विक्रमादित्य तोमर की समाधि के लिए क्षत्रिय समाज को जगह प्रदान की जाए ताकि हमारे वंशजों का भी इतिहास में नाम अमर रहे इस अवसर पर प्रदीप राणा कुलदीप राणा बलदेव अरोड़ा हनुमान राजेश ठेकेदार काला राणा नसीब राणा महेंद्र राणा जसवीर राणा यशपाल राणा सुधीर राणा राजू राणा पवन राणा आदि लोग मौजूद रहे

Comments