किसी भी स्थिति में जिले में न हो अवैध खनन: डीसी
BOL PANIPAT , 28 अप्रैल। डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने शुक्रवार को माईनिंग व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ अवैध खनन को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के किसी भी क्षेत्र में अवैध खनन बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे मई माह में जिले में वैध तथा अवैध तरीके से होने वाले खनन के बारे में पूरी रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करें। उन्होंने एसडीएम समालखा को निर्देश दिए कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर विशेष रूप से यमुना क्षेत्र से सटे गोयला व गढ़ी बेसिक गांव में निरंतर चैकिंग अभियान चलाएं ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि अवैध खनन में शामिल वाहनों को भी तुरंत इम्पाउंड कर मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज करवाएं।

Comments