महिला खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल दिया धरना
BOL PANIPAT : आज पानीपत शहरी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी संजय अग्रवाल जी के नेतृत्व में पानीपत शिवाजी स्टेडियम के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने बताया कि आज भारत की आन-बान-शान हमारे पहलवान इंसाफ लेने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे हैं। जिस प्रकार से भारतीय महिला खिलाड़ियों के द्वारा बीजेपी नेता बृजभूषण द्वारा यौन शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद बीजेपी नेता बृजभूषण को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया और न ही भाजपा के बड़े नेताओं द्वारा इस मुद्दे पर कोई बयान आया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाला प्रधानमंत्री मौन है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा भी भाजपा का एक जुमला था. इन्साफ की लड़ाई लड़ रही बेटियां जंतर-मंतर पर धरना देने को मजबूर हैं और आरोपी खुल्लेआम घूम रहा है। भाजपा ने देश को झूठ की राजनीति की तरफ धकेला है। जिसका विरोध कांग्रेस पार्टी करती रहेगी। आज बीजेपी की सरकार में कोई भी इंसान सुरक्षित नहीं है। जिस प्रकार से देश में कानून व्यवस्था ठप होती नजर आ रही है। देश में रोज़ाना हमारी बहनों के साथ छेड़खानी एवं बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं परंतु उन पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही। जिस तरह से हमारी महिला पहलवानों के द्वारा बीजेपी के नेता एवं कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण द्वारा यौन शोषण करने के आरोप लगाए गए हैं। आरोप तय होने के बाद एफआईआर होने के बावजूद जांच के नाम पर कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई यह बहुत ही निंदनीय कार्य है जिसकी पूरी कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। आज इंसाफ पाने के लिए हमारी बहनों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। बड़े-बड़े आंदोलन करने पड़ रहे हैं। फिर भी बहनों को इंसाफ नहीं मिल रहा।देश का हर व्यक्ति आज महिला खिलाड़ियों के समर्थन में सड़कों पर इंसाफ की मांगों को लेकर बैठा है। आज पानीपत शहरी विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पानीपत के शिवाजी स्टेडियम के सामने खिलाड़ियों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने यह भी बताया कि जब तक हमारी महिला पहलवानों को इंसाफ नहीं मिलेगा तब तक ऐसे ही प्रदर्शन करते रहेंगे सड़कों पर इंसाफ की मांगों को उठाते रहेंगे। इस दौरान कांग्रेस सेवा दल के प्रधान दीपक शर्मा, टीम संजय संजय अग्रवाल के जिला प्रधान राहुल शर्मा, बीसी सेल के जिला प्रधान सुभाष तंवर, शहरी अध्यक्ष सोमनाथ चौधरी, ग्रामीण अध्यक्ष बलबीर रावल, पंचायती राज के जिला उपाध्यक्ष राजवीर पोडिया, कांग्रेस नेता आजाद पूनिया, कांग्रेस नेत्री शशि लूथरा, कांग्रेस नेत्री नीरजा बाहरी, बिट्टू कांग्रेस, कांग्रेस सोशल मीडिया के शहरी प्रधान रमाकांत मोदी, पूर्व सरपंच एवं कांग्रेस नेता बिट्टू मलिक, कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष सत्यवान, महिला सेवा दल जिलाध्यक्ष मधुबाला, रमन शर्मा,रमेश जैन,रवि शर्मा,गौतम अग्रवाल,सुमित कश्यप ,राहुल बाबा,हनी आदि मौजूद रहे।

Comments