घर में घुसकर धारदार हथियार व लोहा पाइप से चोट मारने के 6 आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 16 मई 2023, गांव फरीदपुर में गत मार्च में घर में घुसकर धारदार हथियार व लोहा पाइप से चोट मारने के 6 आरोपियों को थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने सोमवार को गांव फरीदपुर अड्डे से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान परमजीत पुत्र मनोहर लाल, प्रदीप पुत्र शंकर, चरणजीत पुत्र सोनाराम, सुरेंद्र पुत्र रामलाल, सुरजीत पुत्र शंकर लाल व सुनील पुत्र चरण सिंह निवासी फरीदपुर के रूप में हुई।
थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि गांव फरीदपुर निवासी अमित पुत्र जयदयाल ने थाना सेक्टर 13/17 में शिकायत देकर बताया था कि वह 7 मार्च की साय गांव के शिव मंदिर में पंचायत में बैठा था। तभी बाहर से लड़ाई झगड़े का शोर सुनाई दिया। उसने बाहर निकलकर देखा तो चौक पर उसके भाई रिंकू को गांव निवासी परमजीत पुत्र मनोहरलाल जमीन पर गिराकर पीट रहा था। वह भाई को छुड़ाकर घर ले गया। कुछ देर बार परमजीत अपने साथ चरणजीत, सुनील, सुरजीत, प्रदीप, सुरेंद्र व अन्य कई युवकों के साथ हथियारों से लैस होकर आया। जिनके साथ परिवार की कई औरते भी थी जिन्होंने हाथ में ईट, पत्थर लिए हुए थे। सभी आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी और घसीट कर गली में खिच लाए। आरोपी पमरजीत ने तलवार से, सुनील ने लोहे के सरिये से व अन्य आरोपियों ने लोहे की पाईप, राड व इंटो से उसको व परिवार को चोटें मारी। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि गिरफ्तार 6 आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की एक तलवार, एक सरियां, दो लोहे की पाईप व एक डंडा बरामद कर पुलिस टीम ने सोमवार को सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments