जिले भर में सभी बूथों पर सुना गया प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम.
बोल पानीपत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुग्राम के कैमरा संग्रहालय का जिक्र कर हरियाणा का मान बढ़ाया है।देश भर में फैले संग्रहालयों में हमारी प्राचीन धरोहर संरक्षित है।हमे उन संग्रहालय में जरूर जाना चाहिए ताकि अपने गौरवशाली अतीत को देख सके तथा कुछ सीख सके ये जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 156 पर मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।
डा अर्चना ने कहा की स्टार्टअप देश की तरक्की के द्योतक है युवा अधिक से अधिक स्टार्टअप पर ध्यान दे। डा अर्चना ने कहा की जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती प्रधानमंत्री मोदी ने जल संसाधन के बचाने का जिक्र किया , अमृत सरोवर का जिक्र किया हमे भी जल संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए।
अर्चना ने कहा की एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना के अनुरूप हम सब मिलकर देश के विकास में अपना योगदान दे एक दूसरे राज्य की संस्कृतियों को जाने पहचाने उनका सम्मान ताकि भारत मजबूत और श्रेष्ठ से श्रेष्ठतर से श्रेष्ठतम की ओर बढ़े। इस मौके पर मुख्य रूप से बुथ अध्यक्ष दीपक आहूजा,पन्ना प्रमुख अमर,सौरभ,किशोर तथा प्रेम सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।
जिला भाजपा मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा ने बताया की पूरे जिले में सभी बूथों पर लोगो ने भारी संख्या में प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम सुना। उन्होंने बताया की लोग प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान को आत्मसात करने की कृतसंकल्पित दिखे।

Comments