महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए सैनिटरी पैड जरूरी: उपायुक्त
BOL PANIPAT , 3 जून। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने शुक्रवार को गांजबड गांव के हाई स्कूल मे महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 200 महिलाओं को सैनिटरी पैड वितरित किए। इस मौके पर उपायुक्त ने स्कूल में पौधारोपण भी किया।
उपायुक्त ने बताया कि इस कड़ी में गांव के अंदर 3100 पौधों का रोपण किया जाएगा, जिसमें 1183 पौधे ग्रामीणों को वितरित किए गए हैं। 300 व्यामशाला में लगाए जाएंगे, वही 500 के करीब पौधे गांव के पार्क तालाबों पर लगाए जाएंगे। इस दौरान डीसी ने आईओसीएल रिफाईनरी द्वारा राजकीय स्कूल गांजबड को भेंट किए गए वाटर कूलर का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों का भी आभार प्रकट किया। इस मौके पर उनके साथ जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी, एसडीएम वीरेंद्र ढुल, नगराधीश राजेश सोनी मौजूद थे।

Comments