Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला महिला एवं बाल विकास विभाग ने किया एक-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 22, 2023 Tags: , , , ,

शिविर में साईबर अपराध के प्रति अध्यापकों व अन्य विभाग के कर्मचारियों को किया जागरूक

BOL PANIPAT , 22 अगस्त। महिला एंव बाल विकास विभाग की ओर से जिला सचिवालय में मंगलवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में साईबर अपराध बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अलावा जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर अध्यापकों, पुलिस कर्मचारियों व जिला बाल संरक्षण यूनिट में कार्यरत कर्मचारियों को पोक्सो के बारे में जागरूक किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी परविंद्र कौर ने शिविर में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेटी बेटों से कम नही है। हर क्षेत्र में बेटियों ने साबित करके दिखा दिया है कि वे भी अपनी प्रतिभा के दम पर हर क्षेत्र में महारत हासिल कर सकती है।
शिविर में साईबर सैल से जुड़े आवेश व प्रदीप ने फेक आईडी कॉलिंग, डाटा मिसयूज व वाहट्सअप नंबरों पर साईबर अपराध के फैलाव को लेकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि साईबर अपराध पर काबू पाने के लिए सबसे पहले हमें स्वयं को जागरूक करना होगा।
इस मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता ने  मिशन वात्स्लय स्कीम के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे बच्चों को उनके नैतिक अधिकारों व कत्र्तव्यों के प्रति सचेत करें। इस मौके पर बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. मुकेश आर्य ने साईबर क्राइम के बढ़ते प्रकोप पर रोशनी डाली। इस मौके पर जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य सोमती, संगीता व सुमन आदि मौजूद रहे।

Comments