Sunday, June 14, 2026
Newspaper and Magzine


डीसी ने तालाब की सफाई के लिए स्वयं पानी की निकासी को आरम्भ किया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 4, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 4 जून। जिला प्रशासन की तरफ़ से गांजबड़ गांव में हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत जनसंवाद कार्यक्रम के बाद उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने गांव गांजबड के तालाब की सफाई अभिान के तहत स्वयं ट्रैक्टर चलाकर तालाब से पानी निकासी की शुरुआत की। उपायुक्त ने तालाब का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से तालाब से पानी निकासी के बारे में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही तालाब में उगे घास की सफाई के लिए भी काम करने के लिए अधिकारियों को कहा। उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने ट्रैक्टर पर बैठकर स्वयं टैक्टर स्टार्ट किया और पानी निकासी के कार्य की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस तालाब को जल्द से जल्द पूरी तरह से साफ करके इसे निर्मल सरोवर के रूप में विकसित किया जाए।

Comments