Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


प्रशासन के सहयोग से संपन्न होगा पानीपत को हरा भरा बनाने का सपना।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 4, 2025 Tags: , , ,

-समाजसेवियों ने की प्रशासन के साथ बैठक।

BOL PANIPAT ,4 जुलाई। जिले में एक लाख पौधा रोपण मुहिम को लेकर की गई पहल को लेकर प्रशासन एवं समाजसेवियों की समन्वय बैठक स्थानीय एमजेआर संस्थान में शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स और डीएसपी सिटी राजबीर सिंह ने की। डीएसपी सतीश वत्स ने कहा,“हरियाली केवल सुंदरता ही नहीं, जीवन की सुरक्षा भी है। इस अभियान से जुड़कर हमें आने वाली पीढ़ी के लिए एक स्वच्छ वातावरण देना है। ”डीएसपी सिटी राजबीर ने कहा,
“प्रदूषण पर नियंत्रण तभी संभव है जब हम सब मिलकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इसे एक जनआंदोलन बनना की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के संयोजक संदीप जिंदल एडवोकेट ने कहा,“शिक्षा संस्थानों को इस मुहिम से जोड़ना बेहद ज़रूरी है ताकि छात्र बचपन से ही पर्यावरण प्रेमी बने,यह सिर्फ एक अभियान नहीं, आने वाले समय की ज़रूरत है। हम सभी को मिलकर इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
पाइट संस्थान से हरिओम तायल ने कहा, हरियाली में ही खुशहाली है। जिले को हरा-भरा बनाने के लिए हम पूर्ण रूप से समर्पित हैं।”
गीता यूनिवर्सिटी से अंकुश बंसल ने कहा की प्रशाशन के द्वारा यह संकल्प बहोत ही सहरानीय है और वो अपनी यूनिवर्सिटी के बच्चों और बॉटनी विभाग की टीम को जोड़कर इसे और अच्छा करने की कोशिश करेंगे।
समाजसेवी श्री मुकेश ने कहा, “हमें चाहिए कि हर आयोजन या जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाया जाए। यही सच्ची सेवा है।”
रविंद्र सैनी ने कहा, “हमने पानीपत को तेज़ी से बदलते देखा है, अब समय है कि हम इसे हरियाली की ओर मोड़ें।”
“पानीपत बोले – हरियाली ज़रूरी है!” अब केवल एक स्लोगन नहीं, बल्कि पूरे जिले की आवाज़ बनाने की जरूरत है।
रोटरी से सुधीर छाबड़ा ने आस्वासन दिया कि रोटरी क्लब इस अभियान को सबसे पहले पुलिस थाना से शुरुआत करेगा।
पर्यवरण रक्षक नितिन अरोड़ा और डॉक्टर हेमा रमन ने सबका धन्यावाद किया कि वो यही कार्य काफी वर्षो से करते आ रहे है पर आज जनता और प्रशाशन इस मुहिम को जिस तरह से आगे ले जा रहे है पानीपत हरियाली और स्वच्छता की दिशा में हरियाणा में नंबर एक कि स्थिति में पहुंच जाएगा।
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी विक्रम सहरावत , महेंद्र कंसल,पार्षद नवल जिंदल,रॉकी गहलोत, इरफान अली, सुनील कौशिक, धनंजय सिंगला, निरंजन सिंगला, आईसीइस से नरेश कुमार, डॉक्टर राज रमन ,हरचरण धमु,टाइगर सैनी,करन जिंदल ,राजेश जैन ,अमित कंसल,सहित प्रमुख संस्थायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comments