सद्गुरु कबीर साहेब आडम्बर और मूर्ति पूजा के घोर विरोधी थे : सत्यवान शेरा
BOL PANIPAT : 04जून 2023 दिन रविवार को गाँव परढाना,कारद, व बाल जाटान,आठ मरला पानीपत, सद्गुरु कबीर साहेब का 626 वा प्रकट उत्सव मनाया गया और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धानक समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं युवा समाजसेवी एवं अध्यक्ष जिला धानक समाज भाई कृष्ण दुग्गल पूर्व कर्मचारी चयन आयोग सदस्य एवं बीजेपी के नेता सत्यवान शेरा रहे,उन्होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सद्गुरु कबीर साहेब आडम्बर और मूर्ति पूजा के घोर विरोधी थे।हिन्दूस्तान में ऐसा कोई ग्रंथ नहीं है जिसमें कबीर साहेब द्वारा लिखित दोहे ना हो।आज हमें उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं कि बहुत आवश्यकता है। जिस भी व्यक्ति ने कबीर साहेब जी कि शिक्षाओं को अपने जीवन उतारा है उसका जीवन सफल हो गया है।आज शिक्षा का युग है और हमें शिक्षित,जागरूक और संगठित होकर समाज के लिए काम होगा,जो समाज का व्यक्ति किसी कारण पीछे छूट गया है उसको सहारा देकर बराबर लाना होगा और समाज को संगठित शिक्षित और जागरूक करने के लिए समाज कि जिला स्तर कि एकमात्र संस्था संत कबीर सेवा समिति (धानक समाज)रजि, जिला पानीपत वर्ष 2002 से समाज सेवा के लिए समर्पित है संस्था के अध्यक्ष युवा समाजसेवी भाई कृष्ण दुग्गल व सत्यवान शेरा गांव परढाणा,कारद ,व, बाल जाटान,आठ मरला व अन्य गांव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए उनके साथ संस्था के उपाध्यक्ष रोहतास निनानिया,व संस्था के कोषाध्यक्ष अनिल लडवाल व संस्था के मुख्य सलाहकार डा रणधीर मोर व गांवों के लोग काफी संख्या में मौजूद रहे।

Comments