Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा पार्षद विजय जैन के भतीजे के शादी समारोह में पहुंचे।

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 19, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : कल रात पानीपत ग्रामीण हलके के लोकप्रिय नेता भाई विजय जैन के भतीजे के शादी समारोह में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहुंच करके उनका राजनीतिक कद बढ़ा दिया और अपना राजनीति का आशीर्वाद दिया. जिससे पानीपत ग्रामीण हल्के की राजनीति में हलचल मच गई इस शादी समारोह में ग्रामीण हलके के लगभग 35 से 40 हजार लोगों ने पहुंच करके भाई विजय जैन को अपना राजनीतिक आशीर्वाद दिया और भविष्य में स्पष्ट और साफ-सुथरी राजनीति करने का भी आशीर्वाद दिया इस शादी समारोह में कोई भी वीआईपी प्रबंध नहीं थे सभी को एक समान भोजन की व्यवस्था थी समारोह में पानीपत शहर के सभी राजनीतिक हस्तियां सामाजिक संगठन और धार्मिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया इस समारोह में पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार सांसद पुत्र चांद भाटिया मेयर अवनीत कौर, पूर्व मेयर सरदार भूपेंद्र सिंह, पूर्व मेयर सुरेश वर्मा, विधायक बलबीर बाल्मीकि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र शाह, खुशीराम जागलान, पार्षद शिवकुमार शर्मा, पार्षद नरेंद्र सुरा, पार्षद अशोक कटारिया, नगर सेवक लोकेश नागंरु, रविंद्र भाटिया, कृष्ण छौकर , एडवोकेट रमेश मौर्य ,मनोज सरोहा जयप्रकाश त्यागी, पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा, गांव बराना के सरपंच काला, गांव राजापुर के सरपंच दिलेर, गांव जाटल के सरपंच हरपाल, पूर्व सरपंच महाराणा, रामस्वरूप मजोका, पंच विनोद शर्मा, ब्रह्म ऋषि महाराज, वेद पराशर, दाऊजी महाराज आदि सामाजिक व धार्मिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया

Comments