Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा नेताओं ने उद्योगपतियों को दिया रैली में पहुंचने का न्यौता

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 19, 2023 Tags: , , , , , ,

चैंबर ऑफ कॉमर्स के बैठक में  उद्योगपतियों  ने भारी संख्या में पहुंचने का आश्वासन दिया ।

BOL PANIPAT : 19 जून, सेक्टर 25 स्थित होटल डेज में हुई चैम्बर ऑफ कॉमर्स की मीटिंग में  भाजपा नेता  आगामी 24 जून की सुबह 9 बजे होने वाली रैली के लिए उद्योगपतियों  की न्योता देने पहुंचे ।बैठक को संबोधित करते हुए  राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मोदी सरकार 17 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए है  जिससे पानीपत के व्यापारियों को बहुत बड़ा लाभ होगा । इस प्रकार के अन्य फैसलों से अवगत होने व्यापारी भाई रैली में पहुंच अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।
लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने ये खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जो रैली हो रही है वो पानीपत में हो रही है. व्यापारी भाई अधिक से  अधिक संख्या में पहुंच रैली की शोभा बढ़ाएं ।
बैठक को जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता तथा विधायक प्रमोद विज ने भी संबोधित किया।
बैठक में मौजूद सभी व्यापारियों ने एक स्वर में रैली का समर्थन किया तथा भारी संख्या में रैली में पहुंचने का आश्वासन दिया।
बैठक में मुख्य रूप , विनोद धमीजा,विनोद खंडेलवाल, विभु पालीवाल, अशोक गुप्ता, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Comments