डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर प्रत्येक वॉर्ड व प्रतेयक ग्राम में लगाएं जाएंगे 25 पौधे
BOL PANIPAT : 28 जून, आगमी 6 जुलाई को डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस पूरे भारत में मनाया जाएगा। इसी कड़ी में पानीपत में भी डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस पूरे उल्लास से मनाया जाएगा। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने पार्षदों व ग्राम संयोजकों की बैठक लेते हुए कही। डा अर्चना गुप्ता ने सभी पार्षदों की उन्ही के वार्ड का संयोजक नियुक्त किया है।
इसी प्रकार गणमान्य व्यक्तियों को ग्रामों के संयोजक नियुक्त किया। डा अर्चना ने कहा भाजपा सामाजिक सरोकार वाली पार्टी है। हम केवल राजनीति ही नही करते अपितु समाज की समस्याओं के प्रति संवेदन शील है। आज पर्यावरण संरक्षण विश्व कि सबसे बड़ी समस्या है। इसलिए भाजपा डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस दिवस पौधा रोपण करके मनाएगी। उस दिन प्रत्येक वॉर्ड वा गांव में 25 _25 पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने सभी संयोजकों को पहले से ही पौधे रोपने के स्थान निश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्यरूप से मेयर अवनीत कोर, डिप्टी मेयर रविंद्र फुले, शिवकुमार शर्मा, पवन गोगलिया, अशोक कटारिया, शकुंतला गर्ग, अनिल बजाज, अतर सिंह रावल, विजय सहगल, रामकुमार सैनी, राजपाल हरी नगर आदि मौजूद रहे।

Comments