Thursday, June 18, 2026
Newspaper and Magzine


सूचना जनसम्पर्क, भाषा विभाग तथा कार्य संस्कृति विभाग के अधिकारियों की देखरेख में 10 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।


BOL PANIPAT , 20 जून। सूचना जनसम्पर्क, भाषा विभाग तथा कार्य संस्कृति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश खुल्लर एवं महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल के दिशानिर्देशानुसार कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के अधिकारियों की देखरेख में पानीपत में हरियाणवी संस्कृति के प्रति जागरूक करने के दृष्टिगत स्थानीय राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सैकण्डरी स्कूल में 10 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 12 जून को प्रारम्भ हुई थी जिसका मंगलवार 20 जून को समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग थियेटर अधिकारी तान्या जी.एस. चौहान ने शिरकत की।

उन्होंने बताया कि बच्चो को हरियाणवी संस्कृति से परिचित करवाने व लुप्त होती हरियाणवी संस्कृति को बचाने के लिए विभाग द्वारा इस ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन मंडल स्तर पर किया गया। उन्होंने बताया कि हमारा एक प्रयास है कि बच्चो को अच्छी शिक्षा व बुरी आदतों से दूर रखा जाए जिसमें प्रशिक्षकों द्वारा छठी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को नृत्य, संगीत, रंगमंच व चित्रकला का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में 8 प्रशिक्षकों ने 115 प्रतिभागियों को विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने कहा कि लुप्त होती हरियाणवी संस्कृति को बचाने के लिए व बच्चों को हरियाणवी संस्कृति से परिचित करवाने के लिए विभाग का यह एक अच्छा प्रयास है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

Comments