Thursday, May 14, 2026
Newspaper and Magzine


सोमवार से बुधवार तक लगेंगे परिवार पहचान-पत्र में त्रुटियां ठीक करने के लिए कैंप: एडीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 23, 2023 Tags: , , , , ,

जिले के सभी गांवों सहित शहर के सभी वार्डो में लगेंगे कैंप:एडीसी

BOL PANIPAT , 23 जून। एडीसी वीना हुड्डïा ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार पहचान-पत्र से संबंधित त्रुटियां व अन्य जानकारियां हेतू जिले के हर गांव में कैंप लगाए जाएंगे। ये कैंप शहरी क्षेत्र के सभी वार्डो में भी लगाए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से परिवार पहचान पत्रों से संबंधित समस्याओं को मौके पर ही निदान किया जाएगा। ये कैंप जिला के सभी गांवों व शहर के सभी वार्डो में 26 जून से लेकर 28 जून यानी सोमवार से बुधवार तक लगाए जाएंगे। इन कैंपों का समय प्रात: 10 बजे से सांय 4 बजे तक होगा।
उन्होंने बताया कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ही दिया जा रहा है। प्राय: देखने में आया है कि परिवार पहचान पत्र में छोटी-छोटी कमियों के कारण कई बार पात्र व्यक्ति सरकार की योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। इसलिए प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार इन कैंपों के माध्यम से आमजन के द्वार पर ही उनके परिवार पहचान पत्रों से संबंधित त्रुटियों को ठीक किया जाएगा।

Comments