Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


इनसो ने कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तारीख बढ़ाने की मांग की


BOL PANIPAT:- शहर के सभी राजकीय  कॉलेजों और एस.डी. कॉलेज, आई.बी कॉलेज, आर्य कॉलेज में दाखिला पंजीकरण की तारीख बढाई जाए । उक्त मांग छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के छात्र नेता बलराज देशवाल और इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार के नेतृत्व में छात्रों ने एसडीएम वीरेंद्र ढूल के माध्यम से प्रदेश के शिक्षा मंत्री और हायर एजुकेशन डायरेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा । इनसो छात्र नेताओं ने बताया की पानीपत के सभी राजकीय और एडिड सभी 14 कालेजों में 16067 सीटो पर आनलाईन दाखिलो के लिए पंजीकरण 17 जून से शुरु हो चुका है जो 28 जून रात 12 बजे तक होगा जबकि जिले में 12वी में हरियाणा बोर्ड  में 10799 और सीबीएसई में 6172 विधार्थी पास हुए है इस प्रकार से छात्रों की संख्या ज्यादा होने के कारण व नेट सर्वर डाऊन होने के कारण  कॉलेज  में दाखिलों के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे है और 17 और 18,19 जून को पहले तीन दिन पोर्टल भी नहीं चल पाया जिससे पहले ही 10 दिन आवेदन के कम थे जिसमें 3 दिन पोर्टल न चल पाया जिससे ये सिर्फ 7 दिन ही आवेदन के रह गए और इसके बाद भी कई बार बीच बीच में पोर्टल नहीं चल पता स्पीड बहुत कम हो जाती है यह परेशानी भी हर रोज हो रही है  इनसो छात्र नेताओ ने बताया की पंजीकरण करवाने का समय जो 17 जून से 28 जून तक है यह समय छात्र व छात्राओं की संख्या ज्यादा होने के कारण बहुत कम है क्योकि जो छात्र 12वी पास करके कालेजों में दाखिला लेने के लिए पंजीकरण करवाने आ रहे है उनमें बहुत से छात्र ऐसे है जिनके पास पूरे डोकोमेंट नहीं हो और उन्हें वो तेयार करने में समय लगता है जिसके कारण आवेदन करने का समय कम रह जाने के कारण छात्र व छात्राएं डरे हुए है कहि वो दाखिला लेने से वंचित तो ना रह जाए क्योकि अभी भारी संख्या में छात्र रह चुके है इसलिए छात्र नेताओं ने मांग की है की इस कालेजों में आनलाईन पंजीकरण की तारिख  28 जून से बढाकर आगे की जाए जिससे सभी छात्र आवेदन कर पाएं।

30% छात्रों ने किए आवेदन

इनसो छात्र नेताओं ने बताया कि कल 28 जून ऑनलाइन दाखिला पंजीकरण की आखिरी तारीख है जो कल है लेकिन अभी तक 70% छात्र अभी तक कॉलेजों में आवेदन ही नहीं करने आये है सिर्फ 30% छात्रों ने कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए पंजीकरण करवाएँ है इस प्रकार आज और कल दो दिन बचे है जिसमें सभी छात्र आवेदन नही कर पाएंगे इसलिए छात्रों की समस्या को देखते हुए पोर्टल को आगे बढ़ाया जाए पोर्टल को 28 के बाद खोला जाए ताकि छात्र कॉलेजों में जाकर आवेदन कर सके

इस अवसर पर छात्र नेता सचिन, अमन कुमार, पंकज मांडी, दिनेश खर्ब, राजेश शर्मा, नितिन सरोहा, राजेंद्र पांचाल , जितेंद्र चौधरी आदि छात्र मौजूद थे

Comments