Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


अन्तसर्दनीय कंप्यूटर क्वीज में टैगोर सदन ने जीती प्रतियोगिता

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 7, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी गोयनका पब्लिक स्कूल में अन्तसर्दनीय कंप्यूटर क्वीज का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में टैगोर सदन से मिस्टी, वंश और कृदय ने, टेरेसा सदन से जुबेर, दिव्यतू और निशिता ने, राधाकृष्णन सदन से दिशिता समर और कार्तिकेय ने, और विवेकानंद सदन से सानवी, हर्षित और अनिका प्रतिभागी रहे ।प्रतियोगिता तीन चरणों में संपन्न हुई । सभी बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया । प्रतियोगिता में टैगोर सदन में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया । टेरेसा सदन दूसरे स्थान पर रहा और राधाकृष्णन विवेकानंद सदन तीसरे स्थान पर रहे।
अंत में प्रधानाचार्या ऋतु सिंहनेविजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए । इससे बच्चों में विषय संबंधी ज्ञान वृद्धि वह आत्मविश्वास में वृद्धि होती है । इस अवसर पर चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी बच्चों की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया इस अवसर पर कंप्यूटर शिक्षिका रुपिंदर, आरती, कंचन और अजय भी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में टैगोर सदन से इष्टा,रोनित और रावी ने, टेरेसा सदन से आदित्य, माहिका और तनिष् ने, राधा-कृष्ण सदन से केशव, जैस्मिन वपरीक्षित ने तथा विवेकानंद सदन से वरुण, काशवी और जैस्मिन ने भाग लिया। बच्चों ने लयबद्ध श्लोक उच्चारण करके उनका भावार्थ भी समझाया। प्रतियोगिता में राधा कृष्ण और विवेकानंद सदन प्रथम स्थान पर रहे और टेरेसा सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंत में प्रधानाचार्या ऋतु सिंहने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । उन्होंने कहा कि गतिविधि के आयोजन का उद्देश्य नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार बच्चों को नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों का ज्ञान कराना है । इससे बच्चों को प्राचीन संस्कृति और परंपराओं का भी ज्ञान होगा । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी बच्चों की सराहना की और विजेताओं को शुभकामनाएं दी ।

Comments