Sunday, May 31, 2026
Newspaper and Magzine


लोडेड अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 13, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 जुलाई 2023, पानीपत, सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने जसबीर कॉलोनी में एक युवक को अवैध लोडेड देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया।
 
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम बुधवार को देर शाम गश्त के दौरान हरिसिंह चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक बरसत रोड की और से पैदल पैदल जसबीर कॉलोनी की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत जसबीर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक बरसत रोड की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मोहम्मद फिरोज पुत्र रफिक निवासी फरीदनगर गाजियाबाद यूपी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई लोयर की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल 315 बोर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो एक जिंदा रौंद मिला।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी मोहम्मद फिरोज के खिलाफ थाना तहसील कैंप में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह यूपी के साहिबाबाद मंडी में फ्रुट की रेहड़ी लगाता है। उसको हथियार रखने का शौक है। करीब 6 महिने पहले मंडी में मिले एक अज्ञात युवक से उसने उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद 3 हजार रूपए में खरीदा था। दोस्तों में रौब जमाने के लिए वह अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलता था। पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने वीरवार को आरोपी मोहम्मद फिरोज को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments