10 वें दिन जारी रही क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी की हड़ताल .
BOL PANIPAT : क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा के बैनर तले सतबीर शर्मा जिला प्रधान पानीपत के नेतृत्व में 10 वें दिन सभी विभागों के लगभग 500 लिपिकीय कर्मचारी वर्ग ने अनिश्चितकालीन हड़ताल में भाग लिया ज्ञात रहे की समस्त हरियाणा राज्य के अंदर लिपिकीय वर्ग 5 जुलाई से हड़ताल कर रहे हैं, आज बार एसोसिएशन पानीपत ने लिपिकिय वर्ग की 35400 की मांग को जायज बताते हुये अपना समर्थन दिया , इस मौके पर बार एसोसिऐशन के जिला सचिव एडवोकेट रविन्द्र शर्मा, एडवोकेट सुरेश छौक्कर, एडवोकेट संजीव अनेजा , पूर्व प्रधान एडवोकेट सुखबिर शर्मां, एडवोकेट निर्मल सिंह, एडवोकेट सत्यदेव रूहल के साथ पूर्व सचिव एडवोकेट सुनील शर्मा व पूर्व उपप्रधान एडवोकेट अशोक ग्रोवर, पूर्व सचिव वैभव देशवाल मौजूद रहे , बार एसोसिएशन के अनुसार उनका संगठन हर तरह से लिपिकय वर्ग के साथ खडा रहेगा,
इससे पहले हरियाणा रोडवेज के सांझा मंच, पटवारी कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा, राजस्व एसोसिएशन हरियाणा ने लिपिकिय वर्ग की एकमात्र माँग 35400 को जायज बताते हुए अपना पूर्ण समर्थन सी ए डब्लू एस को दे दिया है। इस मौके पर CAWS के जिला प्रधान सतबीर शर्मा ने बताया कि जब तक राज्य सरकार हमारी एकमात्र मांग( लिपिक का वेतनमान 35400) नहीं मान लेती तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर जिला महासचिव अरविंद शर्मा रविन्द्र , रवि कौशिक , दीपक, रोमित, मनोज प्रवीण राहुल कृष्ण भरत नांदल आदि मौजूद रहे।

Comments