Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


सुपर मॉम/ एवरीडे मदर्स-डे व‌ आत्मनिर्भर व्यक्तित्व थीम्स ने बनाया आर्टिस्ट्स का‌ अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस बेहद खास

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at July 15, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : यूनिवर्स ऑफ आर्ट फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न कलाकारों की प्रतिभाओं को विश्व स्तर पर प्रस्तुत किया गया। अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस की कला प्रदर्शनी में विभिन्न स्तर के कलाकारों को भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। कलाकारों के लिए मातृ दिवस से जुड़ी विभिन्न थीम्स रखी गई।

जिसमें सुपर मॉम, हर दिन मातृ दिवस, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर व्यक्तित्व, परिवार का समर्थक, जैसे अलग-अलग विषय रखे गए। कलाकारों ने अपनी रुचिनुसार विषय का चयन कर पेंटिंग प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। वहीं अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभागियों का अहम योगदान रहा।

कला प्रदर्शनी में पूरे भारत से लगभग 12 राज्यों के कलाकारों ने इसमें भाग लिया। सभी की चित्रकारियां ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न वेबसाइट्स पर प्रदर्शित की गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। प्रदर्शनी में हर थीम से जुड़े एक-एक प्रतिभागी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

सुपर मॉम थीम में कर्नाटक से इशिता रामाप्रसाद, एवरीडे मदर्स-डे थीम पर महाराष्ट्र से रीमा गोपालकृष्णन, आत्मनिर्भर व्यक्तित्व थीम पर पंजाब से जसप्रीत मोहन सिंह, महिला सशक्तिकरण थीम पर वेस्ट बंगाल से तारक‌ नाथ दे‌ और सपोर्टर ऑफ फैमिली थीम पर गुजरात से हीरालाल गोहिल की पेंटिंग प्रथम रही।

वहीं अन्य बैस्ट चित्रकारियों को मैडल व सर्टिफिकेट देकर कॉनसोलेशन प्राइज से नवाजा गया। अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस कला प्रदर्शनी में यूनिवर्स ऑफ आर्ट फाउंडेशन की “फाउंडर डायरेक्टर कीर्ति गाबा” ने आभार व्यक्त करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी, और कहा कि “यूनिवर्स ऑफ आर्ट फाउंडेशन” फ्यूचर आर्टिस्ट्स को इसी तरह आगे भी नया मंच प्रदान करता रहेगा।

Comments