Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


समालखा उप मंडल को विकास में देंगे गति: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 19, 2023 Tags: , , , , ,

जनसंवाद से जनकल्याण संभव

जनसंवाद कार्यक्रम में आई 44 समस्याएं

BOL PANIPAT , 19 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दिशा निर्देश पर प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे हरियाणा उदय कार्यक्रम की इस कड़ी में समालखा उपमंडल के भापरा में जनसंवाद से जन कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि समालखा को विकास  की गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के लिए उनके दरवाजे खुले हैं। कोई भी कार्य दिवस में प्रात 11 से 1:00 तक आकर अपनी समस्या उनके सामने बता सकते हैं। उन पर तुरंत प्रभाव से काम किया जाएगा।कार्यक्रम में 44 समस्याएं प्राप्त हुई जिनका उपायुक्त ने अति शीघ्रता से समाधान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पहुंचने पर उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया का गांव के लोगों ने ढोल धमाके के साथ फूल गुलदस्ते से स्वागत किया गया। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि सरकार की इस नई पहल का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना व मौके पर लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। सरकार की यह पहल जिले में रंग ला रही है।

उपायुक्त ने बताया कि जनसंवाद की यह पहल लगातार जारी रहेगी। जनसंवाद का उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं से अवगत कराना और उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण करना है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम लोगों की जरूरत भी है और इसमें उन्हें लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है और समस्याओं का भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में निदान करने में सफल भी रहे हैं।
इस मौके पर एडीसी वीना हुड्डा,एसडीएम वीरेंद्र कुमार एसडीएम समालखा अमित कुमार, समालखा नगर पालिका के चेयरमैन अशोक कुछल, डीएसपी नरेंद्र,डीएसपी सतीश गौतम,सीटीएम राजेश सोनी, डीआरओ राजकुमार भौरिया, जिला चिकित्सा अधिकारी जयंत आहूजा, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम में उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया को नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान जसवीर सिंह ने पगड़ी पहनाकर व शाल भेंट कर स्वागत किया।

Comments