बाइक चोर गिरफ्तार. 8 वारदातों का खुलासा.
देवीलाल पार्क व काला अंब के बाहर से बाइक चोरी कर 15 से 20 हजार रूपए में दिल्ली, सोनीपत व करनाल में दोस्तों को बेची
चोरीशुदा बाइक खरीदने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने व बाइक बरामद करने के लिए आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया
BOL PANIPAT:26 जुलाई 2023 , थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को सेक्टर 13/17 में पार्क के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी दीपक पुत्र जयपाल निवासी किशनपुरा से बाइक चोरी की 8 वारदातों का खुलासा हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए देवीलाल पार्क व काला अंब के बाहर से उक्त बाइक चोरी कर दिल्ली, करनाल व सोनीपत में अपने दोस्तों को 15 से 20 हजार रूपए में बेच दी। पुलिस ने चोरीशुदा बाइक खरीदने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने व बाइक बरामद करने के लिए बुधवार को आरोपी दीपक को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरकपड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। थाना सेक्टर 13/17 पुलिस की टीम अभियान के तहत मंगलवार देर शाम गश्त के दौरान अंसल में मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की सदिग्ध किस्म का एक युवक सेक्टर 13/17 में पार्क के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दीपक पुत्र जयपाल निवासी किशनपुरा के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने गहनत से पूछताछ की तो आरोपी ने गत फरवरी में देवी लाल पार्क के बाहर से एक स्पलेंडर बाइक चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में प्रदीप निवासी अहर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने बताया की उसने चोरीशुदा उक्त बाइक दिल्ली अलीपुरा निवासी दोस्त गफार को 20 हजार रूपए में बेचकर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए।
इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि पूछताछ में आरोपी दीपक ने उक्त वारदात के अतिरिक्त देवीलाल पार्क व काला अंब के बाहर से 7 अन्य बाइक चोरी करने बारे स्वीकारा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने उक्त सभी बाइक चोरी कर करनाल निवासी अपने दोस्त राजीव व सोनीपत के गांव पांची निवासी दोस्त दीपक से 15 से 20 हजार रूपए प्रति बाइक लेकर उनको बेची दी।
बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ:
- आरोपी ने गत फरवरी में देवीलाल पार्क के बाहर से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की।
- आरोपी ने जनवरी 2022 में काला अंब के बाहर से एक एचएफ डिलक्स बाइक चोरी की।
- आरोपी ने सितम्बर 2022 में देवीलाल पार्क के बाहर से एक एचएफ डिलक्स बाइक चोरी की।
- आरोपी ने नवम्बर 2021 में काला अंब के बाहर से एक एचएफ डिलक्स बाइक चोरी की।
- आरोपी ने अप्रैल 2022 में काला अंब के बाहर से एक बाइक चोरी की।
- आरोपी ने अक्तूबर 2022 में देवीलाल पार्क के बाहर से एक एचएफ डिलक्स बाइक चोरी की।
- आरोपी ने गत मई में देवी लाल पार्क के बाहर से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की।
- आरोपी ने जुलाई 2022 में काला अंब के बाहर से एक एचएफ डिलक्स बाइक चोरी की।

Comments