डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल द्वारा की गई इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता की मेजबानी . विद्यार्थियों ने दिया अपनी प्रतिभा का परिचय
BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में वीरवार दिनांक- 27/07/23 को Hubs ऑफ लर्निंग के तहत इंटर स्कूल पेंटिंग प्रतियोगिता की मेज़बानी डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल द्वारा की गई। जिसके अंतर्गत स्कूल सहित अन्य आठ स्कूलों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने ज्ञान एवं कलात्मक कौशल का प्रदर्शन करना था। विद्यार्थियों की आंतरिक और अव्यक्त क्षमताओं तथा उन्हें अपनी अंतर्निहित प्रतिभा को दर्शाने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ। प्रतिभा को तीन समूहों में विभाजित किया गया। ग्रुप-ए के अंतर्गत कक्षा छठी से आठवीं, ग्रुप-बी में कक्षा नौवीं एवं दसवीं तथा ग्रुप-सी के अंतर्गत कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थी रहें । प्रत्येक ग्रुप के अंतर्गत स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और पुरस्कार भी प्राप्त किए। स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशंसा-पत्र एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी अद्भुत योग्यताओं एवं कला कौशल की प्रशंसा करते हुए इसी प्रकार अभ्यास के अंतर्गत आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

Comments