Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर राज्यसभा सांसद व उपायुक्त ने दो वैन को दिखाई हरी झंडी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 29, 2023 Tags: , , , , , ,

जागरूकता वैन 15 अगस्त तक जिले के हर गांव में लोगों को करेंगी जागरूक

फसल अवशेष प्रबंधन समय की मांग–उपायुक्त

पानीपत,29जुलाई। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत शनिवार को राज्यसभा सांसद कृष्ण पवार व उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने मतलौडा मैं आयोजित किए जा रहे जनसंवाद कार्यक्रम से पूर्व 2 मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये दोनों वैन पूरे जिले में 15 अगस्त तक दो बार फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर लोगों को खास तौर पर किसानों को जागरूक करने का कार्य करेंगी। इन दोनो वैन में मेरा मेरी फसल मेरा ब्योरा के लिए पंजीकरण की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिसका किसान लाभ ले सकते हैं। उन्हें पंजीकरण कराने के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है।
इस अवसर पर सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान में किसानों की भलाई के लिए नई-नई योजनाओं को शुरू किया गया है। किसानों की आय को दुगुना करने के लिए निरंतर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाओं के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं।
उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन आज बहुत जरूरी है। फसल अवशेष प्रबंधन से जहां पर्यावरण संरक्षित होता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह फसल अवशेष प्रबंधन पर गंभीरता दिखाएं व प्रशासन का सहयोग करें। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम विरेंद्र कुमार, कृषि और किसान कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर वजीर सिंह एसडीओ देवेंद्र कुहाड, विजेंद्र जागलान के अलावा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Comments