जिले में सीईटी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न।
50 सेंट्रो पर 26 हजार 842 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा।
44 हजार 640 अभ्यर्थियों में से 17 हजार 798 अनुपस्थित रहे।
BOL PANIPAT : 21 अक्टूबर–
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के तत्वावधान में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा शनिवार को आयोजित की गई सीईटी की परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई। उपायुक्त ने बताया कि दोनों शिफ्टों में 44 हजार 640 बच्चों ने परीक्षा देनी थी लेकिन 26 हजार 842 बच्चे ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।
17 हजार 798 बच्चे अनुपस्थित रहे।
उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यही नहीं अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक ले जाने के लिए भी बसों की व्यवस्था की गई थी

Comments