सोशल मीडिया पर 24 घंटे अपनी विशेष नजर बनाकर रखे हुए है पानीपत पुलिस: एसपी
– फेक न्यूज़ / अफवाहों पर ध्यान ना दें, केवल अधिकारियों को बातों को ही सत्य माने : एसपी
BOL PANIPAT :पानीपत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आपसी सौहार्द को बनाकर रखें और अफवाहों से बचें। आपको बता दें कि पानीपत में धारा 144 लगी हुई है । पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि पानी की सतर्क व अलर्ट मोड में है जिले में सौहार्द का माहौल कायम है। आज थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णा गार्डन इंडो फार्म आहूजा रोड पर स्थित पांच छह दुकानों पर 10-12 शरारती तत्वों द्वारा उत्पात मचाने की सूचना पानीपत पुलिस को मिली थी सूचना मिलते ही फील्ड में तैनात एएसपी मयंक मिश्रा थाना चांदनी बाग प्रभारी व सीआईए 3 व सीआईए 2 इंचार्ज ने तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर उत्पात मचाने वाले शरारती तत्वों को काबू किया। इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की धर पकड़ के प्रयास किया जा रहे हैं पकड़े गए शरारती तत्वों से एक बाइक भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में किसी तरह के तनाव की कोई स्थिति नहीं है। हालत बिलकुल सामान्य है ।आज जो हरकत हुई है वह शरारती तत्वों की हरकत है। जिला पानीपत में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।
सोशल मीडिया पर 24 घंटे अपनी विशेष नजर बनाकर रखे हुए है। पुलिस की विशेष टीमें व राइडर/ पीसीआर अपने अपने क्षेत्र में 24 घंटे शरारती तत्वों पर विशेष नजर बनाए हुए हैं। विभिन्न स्थानों पर सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने पानीपत की जनता से अपील करते हुए कहा है कि फेक न्यूज़ / अफवाहों पर ध्यान ना दें केवल अधिकारियों को बातों को ही सत्य माने।

Comments