जिले के सभी राशन डिपो पर मिलेगा तिरंगा झंडा: डीएफएससी
BOL PANIPAT , 14 अगस्त। डीएफएससी आदित्य कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार द्वारा देशभर में हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत केंद्र सरकार द्वारा सभी नागरिकों को अपने-अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए आह्वान किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत जिले के सभी राशन डिपो पर तिरंगा झंडा वितरित किया जाएगा। इस तिरंगे झंडे की दर मात्र 25 रूपये रहेगी। उन्होंने बताया कि जिला पानीपत के सभी 510 डिपुओ पर लगभग 23 हज़ार तिरंगे झंडे वितरित किए जाएंगे। उन्होंने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि आप अपने नजदीकी राशन डिपो पर मात्र 25 रूपये की प्रति दर पर तिरंगा झंडा ले सकते हैं।

Comments