Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


कडेट्स अंडर ऑफ़िसर कीर्ति तथा सार्जेंट मौसम यादव ने गोल्ड मेडल जीतकर  कॉलेज का मान बढ़ाया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 18, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित स्थानीय आई.बी. पी जी महाविद्यालय के एनसीसी कडेट्स ने आर्मी अटैच्मेंट कैम्प में हिस्सा लिया । यह कैम्प 01 अगस्त से 12 अगस्त तक अंबाला कैंट (हरियाणा ) में लगाया गया । इस कैम्प में कडेट्स को आर्मी की दिनचर्या में रहने का मौक़ा मिला । कडेट्स को वहाँ राइफ़ल फ़ाइरिंग तथा वार (युध) में  उपयोग में होने वाली अन्य सामग्री से परिचीत करवाया गया ।महाविध्यालय की एन सी सी  के अधिकारी लेफ़्टिनेंट डा. राजेश कुमार ने बताया की इस कैम्प में  विभिन्न प्रतियोगिताएं करवायी गयी जिनमें हमारी सीनियर विंग ( SW) की कडेट्स अंडर ऑफ़िसर कीर्ति तथा सार्जेंट मौसम यादव ने गोल्ड मेडल जीतकर  कॉलेज का मान बढ़ाया ।   कॉलेज पहुँचने पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विजेता कडेट्स को सम्मानित किया तथा इस शानदार उपलब्धि के लिए  कडेट्स तथा लेफ़्टिनेंट राजेश कुमार को बधाई दी ।

Comments