Monday, August 31, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणवी संस्कृति से जुड़े गीतों पर कलाकारों ने बटोरी तालियां

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 19, 2023 Tags: , , , , ,

मेरे यार सुदामा र तु घणे दिनां मैं आया पर झूमी महिलाएं सावन की ऋतु हे मां मेरी आ गई के गीत ने प्राचीन संस्कृति के साथ दर्शकों को किया शराबोर
मैंने कर दिया नाम ऊंचा मेरे हरियाणे का की प्रस्तुति ने  दर्शकों में किया उत्साहवर्धन

BOL PANIPAT , 19 अगस्त। राज्य स्तरीय तीज महोत्सव को लेकर स्थानीय गुरु तेग बहादुर मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरी। कार्यक्रम में मैंने कर दिया नाम ऊंचा मेरे हरियाणे का की प्रस्तुति दर्शकों में उत्साहवर्धन करने में कामयाब रहा। कार्यक्रम में स्टेज पर लगाई गई बड़ी स्क्रीन के माध्यम से पूरे कार्यक्रम को दर्शकों तक पहुंचाया जा रहा था। कार्यक्रम में मिनाक्षी पांचाल व उसकी सखियों ने सावन के गीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। सावन की ऋतु हे मां मेरी आ गई के गीत ने प्राचीन संस्कृति के साथ दर्शकों को शराबोर किया। कार्यक्रम में फरीदाबाद की पदम श्री से सम्मानित सुमित्रा गुहा ने स्टेज पर अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों को प्राचीन संगीत की याद दिलाई। कार्यक्रम में बता मेरे यार सुदामा र तु घणे दिनां मै आया फॉक गायन जिसे 120 करोड़ लोगों ने देखा व सुना है कि प्रस्तुति ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। मालविका पंडित के गुंगा घमोडा नृत्य ने हरियाणवी संस्कृति को लगाए चार चांद। राजेश हाथी द्वारा की गई रागनी की प्रस्तुति ने भी समा बांधा। इस मौके पर कई अन्य हरियाणवी कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति से महिलाओं को आन्नदित किया।

Comments