एपिट एसडी पानीपत में एक दिवसीय स्वावलंबी भारत अभियान उद्यमिता प्रौत्साहन कार्यक्रम का सार्थक आयोजन
माननीय चंद्रशेखर स्वावलंबी भारत अभियान के जिला पानीपत के संरक्षक के संयोजन में हुआ आयोजन
कौशल के माध्यम से स्वरोजगार ही बेरोजगारी उन्नमूलन का एक मात्र उपाय है: रमन छाबड़ा
BOL PANIPAT , 01 सितम्बर.
एपिट एसडी पानीपत में एक दिवसीय स्वावलंबी भारत अभियान उद्यमिता प्रौत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार के माध्यम से स्वावलंबी बनाना रहा. कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट मेहमान चंद्रशेखर स्वालंबी भारत अभियान के जिला पानीपत के संरक्षक, यंग एंटरप्र्यौनर समिति के वाइस चेयरमैन रमन छाबड़ा वाइस, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, मनीष गर्ग और डॉ अनुपम अरोड़ा प्राचार्य एसडी पीजी कॉलेज पानीपत उपस्थित रहे. उनके साथ एपिट एसडी पानीपत के निदेशक डॉ राजेश गार्गी, कार्यक्रम संचालक डॉ अंजू बाला, विभागाध्यक्ष डॉ प्रतीक मिश्रा और अन्य सभी विभागों के अध्यक्ष मौजूद रहे. कार्यक्रम में इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के सभी विद्यार्थीयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही कि आज एपिट एसडी पानीपत के सभी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी कार्यक्रम में मौजूद रहे और सभी को पानीपत के नामी-गरामी उद्योगपतियों से मिलने और बात करने का अवसर मिला और उन्होनें अपना व्यापार और कारोबार कैसे शुरू किया जाए जैसे सवाल उनसे पूछे.
चंद्रशेखर स्वालंबी भारत अभियान के पानीपत जिला संरक्षक ने कहा कि जब शिक्षा के साथ मूल्य और योग्यता होगी तो हमारे विद्यार्थीयो को जीवन में सफलता पाने के नए और ज्यादा अवसर मिलेगे. आज समय आ गया है कि हम स्वावलंबी बने और रोजगारयुक्त और गरीबीमुक्त राष्ट्र का निर्माण भी तभी होगा. नौकरी करने के बजाये स्वरोजगार अपनाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके लाभ न सिर्फ हम अपने बच्चों को देंगे बल्कि हम दूसरों को भी रोजगार देने वाले बन सकेंगे. हमारे विद्यार्थियों में सामर्थ भी है और उर्जा भी बस उसे प्रेरित करने की जरुरत है और इसी उद्देश्य से आज के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. हमें युवाओं में श्रम की गरिमा का बोध पैदा करना होगा और यही आत्मनिर्भर बनाने का सबसे बड़ा उद्देश्य है. एपिट एसडी पानीपत ने सफल उद्यमियों को बुलाकर युवाओं का मार्गदर्शन किया है ताकि वे भी सफल उद्योगपति एवं दूसरो को रोजगार के अवसर देने वाले बने. एपिट एसडी में पढने वाले विद्यार्थियों को पढने के साथ-साथ कोई काम करने का मौका भी मिल सके ऐसा उनका प्रयास है. ऐसा प्रयास हर स्कूल और कॉलेज को करना चाहिए.
रमन छाबड़ा चेयरमैन यंग एंटरप्र्यौनर समिति ने एपिट एसडी इंडिया के सभी विद्यार्थियों के लिए जॉब और ट्रेनिंग का एक मंच अपनी कंपनी में प्रदान करने की घोषणा की. उन्होनें कहा कि उनकी कंपनी में आकर ट्रेनिंग करने का और नौकरी पाने का अवसर हर विद्यार्थी को प्रदान किया जाएगा. एपिट एसडी के सभी विद्यार्थियों को इसका लाभ मिले इसके लिए उन्होंने एपिट एसडी के निदेशक से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया की हर एक विद्याथी का भरपूर सहयोग और मार्गदर्शन किया जाएगा. उन्होनें कहा कि कौशल के माध्यम से स्वरोजगार ही बेरोजगारी उन्नमूलन का एक मात्र उपाय है.

मनीष गर्ग कोषाध्यक्ष यंग एंटरप्र्यौनर समिति ने बताया कि कैसे खुद के बिजनेस को शुरू किया जाए और किस प्रकार से इसका विस्तार किया जाए. उन्होनें खुद के व्यक्तिगत अनुभव भी विद्यार्थिओं के साथ साझा किये.
डॉ राजेश गार्गी निदेशक एपिट एसडी पानीपत ने कहा कि अब समय आ गया है जब हम अपने मजबूत बिन्दुओ पर कार्य करना तेजी से प्रारम्भ करे और देश की युवा पीढी का मार्गदर्शन करते हुए देश को स्वावलंबी और मजबूत बनाए. बड़ा सोचकर, नया सोचकर और किसी के दबाव में न आकर ही देश स्वावलंबी बन सकता है.
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि आणविक, मिसाइल, सूचना एवं प्रोद्योगिकी, अन्तरिक्ष शक्तियों के अलावा भारत के पास सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा है और ये युवा अपनी मेहनत और बुद्धि का लोहा दुनियाभर में मनवा रहे है. अगर हम मन से स्वरोजगार को अपना ले तो इस देश की अधिकतर समस्याएं खुद ही समाप्त हो जायेगी.
इस अवसर पर एपिट एसडी पानीपत के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रियता के साथ भाग लिया और अपना मार्गदर्शन किया और व्यापार और उद्योग लगाने के विबिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की.

Comments