Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


कब्बडी में ग्रामीण व रस्सा कसी में पुलिस ने मारी बाजी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 1, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 1 सितम्बर। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत ददलाना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में हरियाणा पुलिस व ग्रामीणों के मध्य कबड्डी व रस्सा कसी का रोचक मुकाबला हुआ। कबड्डी में ददलाना की टीम ने बाजी मारी। जीत का अंतर काफी रहा। रस्साकशी का मुकाबला भी दोनों टीमों के मध्य रोचक रहा इसमें हरियाणा पुलिस विजेता बनी। खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाने के लिए दर्शको ने तालिया बजाकर खिलाडिय़ों का स्वागत किया। मध्यांतर तक के खेल में सीआईएसएफ की टीम बढ़त में रही। दोनों टीमों के खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोहा। इस मौके पर डीएसपी सतीश गौतम, खंड शिक्षा अधिकारी विजेंद्र हुड्डा, स्कूल के प्रिंसिपल वेदपाल, बी आर सी  विक्रम सहरावत, एस आई रामनिवास, सरपंच चरण जीत मौके पर मौजूद रहे।

Comments