भाजपा कार्यकर्ता विचार के लिए काम करता है : कवर पाल गुज्जर
बूथ की पूरी सरंचना का अध्ययन करे विस्तारक : ऐडवोकेट वेद पाल
बैठक में शील संयम का परिचय दे : महिपाल ढांडा
BOL PANIPAT : समालखा 11 सितम्बर भाजपा कार्यकर्ता एक विचार के लिए काम करता उसका अपना स्वार्थ नही होता ये शब्द शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अल्पकालीन विस्तारक वर्ग को संबोधित करते हुए कही। पूर्व मुख्यमंत्री के पोर्टल बंद करने के बयान पर कहा कि पोर्टल बंद कर भ्रष्टाचार को पुनर्जीवित करना चाहती है। सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने की। भाजपा सभी विस्तारक अपने अपने शक्ति केंद्र पर पहुंच कर बूथ की पूरी संरचना का अध्ययन करें ।बूथ की विगत चुनाव में क्या स्थिति थी तथा अब क्या क्या सुधार करना है उसका अध्ययन करना है ।ये शब्द प्रदेश भाजपा महामंत्री एडवोकेट वेद पाल ने सेवा साधना केंद्र में भाजपा के अल्पकालीन विस्तारकों के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहे ।
इस सत्र को अध्यक्षता करनाल भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा ने की ।
सत्र के आरंभ में भारत माता , डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किए गए । सांसद कृष्ण लाल पंवार,सांसद संजय भाटिया,जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता,विधायक रामकुमार कश्यप, रेणु बाला गुप्ता मेयर करनाल,अवनीत कौर मेयर ने दीप प्रज्वलित किया।

उद्घाटन सत्र के दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए विधायक एवम प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिपाल ढांडा ने कहा की सभी अल्पकालीन विस्तारक जब भी कोई बैठक ले पूरी तरह शिलवान तथा संयम शील बने रहे।
आपका व्यवहार प्रेम पूर्वक होना चाहिए।।महिपाल ढांडा ने आगे कहा की विस्तारक समय व स्थान का ध्यान रखे।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सम्मान दे।

Comments