Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


सितम्बर 24 को होने वाली जिला भाजपा सोशल मीडिया कार्यशाला की  तैयारियों  हेतु बैठक संपन्न

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 21, 2023 Tags:

BOL PANIPAT : 21 सितम्बर, भाजपा सोशल मीडिया की कार्यशाला 24 सितम्बर की एस डी कालेज में दोपहर 2 बजे आयोजित होगी ये जानकारी सोशल मीडिया जिला प्रमुख रविन्द्र पांचाल ने कार्यशाला की तैयारियों हेतु एक बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता के कार्यालय पर दी रविंद्र पांचाल ने बताया की सोशल मीडिया की कार्यशाला में सैकड़ों की संख्या के भाग लेंगे  बैठक में मुख्य वक्ता पानीपत जिला सहित चार जिलों के प्रभारी गजेंद्र सलूजा होंगे ।लोक सभा सोशल मीडिया प्रभारी मलकियत सिंह भी संबोधित करेंगे। कार्यशाला में सांसद संजय भाटिया, सांसद कृष्ण लाल पंवार,जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ,विधायक महिपाल ढांडा तथा प्रमोद विज,मेयर अवनीत कौर तथा जिला परिषद चेयर पर्सन ज्योति शर्मा का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा । बैठक में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी लगाई गई। बैठक में मुख्य रूप से रमेश सैन ,प्रमोद शर्मा, अनिल शर्मा, शेर सिंह  तथा रामू गुज्जर आदि मौजूद रहे।

Comments