Friday, June 26, 2026
Newspaper and Magzine


आप के जिला अध्यक्ष राकेश चुघ ने वार्ड 24 में चलाया परिवार जोडो अभियान

By LALIT SHARMA , in Politics , at October 3, 2023 Tags: ,

-हरियाणा में आप की सरकार बनने पर दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर प्रदेश के देंगे सुविधाएं: राकेश चुघ

पानीपत, 3 अक्तूबर। आप आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश चुघ ने मंगलवार को पानीपत शहर के वार्ड 24 में परिवार जोडो अभियान चलाया। जिसके तहत राकेश चुघ व उनकी टीम ने घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया गया। वहीं वार्ड 24 में राकेश चुघ ने समाज सेविका कोमल कौर को आप की टोपी पहनका पार्टी में शामिल किया। कोमल कौर ने कहा कि वे आप की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई है। राकेश चुघ ने कहा कि हरियाणा में आप की सरकार बनने पर दिल्ली व पंजाब राज्यों की तर्ज पर प्रदेश वासियों को फ्री शिक्षा व स्वास्थ्य आदि सुविधाएं दी जाएगी। सभी लोगों को घरों के लिये फ्री बिजली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवार जोडो अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया जा रहा है और
प्रदेश की मौजूदा भाजपा-जजपा सरकार की पोल खोलने का काम कर रहे है। राकेश
चुघ ने बताया कि जिला के चारो हलकों में परिवार जोडो अभियान सफलतापूर्वक
चलाया जा रहा है और निरंतर अनेकों व्यक्ति आप के साथ जुडते जा रहे है। इस
अवसर पर असद खान, हैप्पी,शुभम, हरनम व लाडी आदि मौजूद रहे।

Comments