Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


समस्याओं का समाधान ना होने पर फील्ड मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मी आंदोलन करने को मजबूर – राजेश राठी

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at October 9, 2023 Tags: , , ,

शिक्षा विभाग ने फील्ड मिनिस्ट्रीयल स्टाफ के काम नहीं किए तो 26 अक्टूबर को शिक्षा सदन पर होगा आक्रोश प्रदर्शन

BOL PANIPAT – 09/10/2023, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के राज्य महासचिव हितेन्द्र सिहाग , पानीपत जिला सचिव निशु हुडा, प्रवीन , अरविन्द ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि पिछले कई वर्षों से फील्ड में काम करने वाले लिपिक वर्गीय कर्मचारी की वरिष्ठता सूची की शुद्धि तक नहीं हुई है । इसी तरह विभाग के जो काम लगातार सामान्य रूप से होने चाहिए उनके लिए बार बार पत्र व्यवहार और आंदोलन करने पड़ते हैं ।
कर्मचारी नेताओं ने बताया कि लिपिकों का वर्षों से कम वेतनमान देकर सरकार शोषण कर रही है और उस पर विभाग ने जबरन गलत स्थानांतरण नीति थोप कर 300 – 400 किलोमीटर दूर भेज दिया और तीन वर्ष से अधिक समय होने पर भी आज तक अधिकारियों ने कोई शुद्ध नहीं ली है । कर्मचारियों को मजबूरन कोर्ट जाना पड़ा जिससे विभाग का काम भी प्रभावित हुआ ।

जिला प्रधान राजेश राठी ने बताया कि दूरदराज स्थानांतरित लिपिक का तुरंत प्रभाव से समायोजन , ए सी पी 5 – 10 – 15 वर्ष में पदोन्नति पद की हो , जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्थापना अधिकारी , जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अधीक्षक , खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय और खण्ड मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपाधीक्षक व आंकड़ा सहायक और सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सहायक का पद स्वीकृत हो इन सभी मांगों को लेकर 26 अक्टूबर को शिक्षा सदन पंचकूला में आक्रोश प्रदर्शन करेंगे ।
इसी के साथ साथ 25अगस्त 2014 के कैबिनेट के फैंसले अनुसार लिपिक , स्टेनो टाइपिस्ट का वेतन 35400 , सहायक , आंकड़ा सहायक ,स्टेनोग्राफर का 44900 , उपाधीक्षक का 47600 और अधीक्षक का 56100 वेतन हो । वेतनमान की मांग को लेकर सरकार से भी आरपार का आंदोलन करने के लिए लिपिक वर्गीय कर्मचारी का सांझा मोर्चा बनाकर फील्ड में उतरेंगे । सरकार ने और विभाग ने समय रहते समाधान नहीं किया तो चुनाव में वोट पर भी चोट करने का काम करेंगे ।

Comments