Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


गरीब व्यक्ति भी अपने वोट की ताकत को पहचान सके इसलिए चलाया जनसंपर्क  अभियान : विजय जैन  

By LALIT SHARMA , in Politics , at October 9, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज पानीपत ग्रामीण हल्के के नेता भाई विजय जैन ने अपने जन-संपर्क अभियान के तहत वार्ड नंबर 1 दीनानाथ कॉलोनी में भाई बिट्टू कलशन व प्रदीप कुमार द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विजय जैन ने कहा है कि मेरा राजनीति में आने का मकसद बाहरी कॉलोनी में बसे उन गरीब लोगों तक राजनीति की पहचान करना है ताकि एक गरीब व्यक्ति भी अपने वोट की ताकत को पहचान सके जैन ने कहा है कि आप लोगों को अपने वोट रूपी ताकत की पहचान करनी होगी ताकि आप अपनी शक्ति का एहसास कर सको मेरा मकसद आप लोगों को राजनीतिक व आर्थिक तौर पर सुदृढ़ करना होगा ताकि एक गरीब व्यक्ति की पहचान राजनीतिक तौर पर हो सके और मैं आप लोगों के हकों के लिए आपकी आवाज बना करके आपकी लड़ाई लड़ता रहूंगा जैन ने कहा है कि मैंने अपना सब कुछ त्याग करके आप लोगों के लिए सदैव लड़ाई लड़ता रहूंगा ऐसा अवसर पर युवा नेता बिट्टू कलशन ने कहा है कि भाई विजय जैन एक समाजसेवी व्यक्ति हैं यह परिवार वर्षों से समाज सेवा में लगा हुआ है ऐसे समाजसेवी व्यक्ति का ग्रामीण हल्के की गरीब जनता के सुख-दुख में आना एक बड़े सौभाग्य की बात है इस अवसर पर प्रवीण कुमार,सुनील कुमार,हाफिज अली, रवि गोयल,पंडित शिवकुमार शर्मा,सूरज राजपूत, जयप्रकाश त्यागी,मनोज सरोहा,मलखान सिंह, संदीप शर्मा,सुनील कुमार, रिंकू, डिंपी, हरीश ठकराल आदि लोग उपस्थित थे

Comments