Sunday, May 31, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 13, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 अक्तूबर 2023, सीआईए टू पुलिस ने बरसत रोड पर एक युवक को लोडेड अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान साहिल निवासी सिंघाना जीन्द के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार को देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान बरसत रोड पर नाल पुलिया के पास मौजद थी। टीम को इसी दौरान एक संदिग्ध किस्म का युवक बरसत की तरफ से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान साहिल पुत्र चंद्र शेखर निवासी सिंघाना जीन्द के रूप में बताई।
तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो लोडेड मिला।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने अवैध पिस्तौल को अनलोड कर आरोपी साहिल के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने पुलिस को बताया उसकी रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते वह उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद मेरठ यूपी में एक युवक से 14 हजार रूपए में खरीद कर लाया था। पुलिस ने असला सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए शुक्रवार को आरोपी साहिल को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है
आरोपी साहिल के खिलाफ स्नैचिंग व मारपीट का एक मुकदमा थाना पुराना औद्योगिक में दर्ज है। आरोपी उक्त मामले में कुछ महीने पहले की जेल से बेल पर बाहर आया था।

Comments