श्री राम दशहरा कमेटी (रजि) बरसत रोड पानीपत द्वारा बैठक कर दशहरा पर्व मनाने की तैयारियों पर की चर्चा
BOL PANIPAT : श्री राम दशहरा कमेटी (रजि) बरसत रोड पानीपत की एक विशेष बैठक प्रधान भीम सचदेवा की अध्यक्षता में बरसत रोड स्थित हर्ष गार्डन, नूरवाला में श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ आरम्भ हुई । बैठक में कमेटी के सदस्यों ने दशहरा पर्व को और भव्य तरीके से मनाने बारे अपने-अपने विचार दिए वहीं अभी तक किए गए कार्याें की समीक्षा की गई । प्रधान भीम सचदेवा ने बताया कि गत वर्षों की भांति भीड़ को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि प्रशासन के साथ-साथ संस्था के स्वयं सेवी भी सुरक्षा के लिए दशहरा स्थल पर चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण दशहरा स्थल सीसीटीवी कैमरों की देखरेख में रहेगा साथ ही वीडियोग्राफी भी की जाएगी ताकि किसी भी अपराधिक घटना को रोका जा सके। महासचिव सुभाष गुलाटी ने बताया कि गणेश पूजन के लिए दशहरा वाले दिन महन्त श्री लोकेश दास जी महाराज ऋषिकेश , सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज, पूर्व विधायिका रोहिता रेवड़ी, प्रधान यार्न डीलर एसोसिएशन पानीपत सुरेन्द्र रेवड़ी, रामा हस्पाल पानीपत के डाॅ दिनेश वशिष्ठ एवं डाॅ सुमन वशिष्ठ , गोयल ट्रेडर्स गोयल परिवार के कर कमलों से होगा । सांय विजय दशमी उत्सव का उद्घाटन समारोह कृष्ण लाल पंवार राज्य सभा सांसद, महीपाल ढांडा विधायक पानीपत ग्रामीण, जितेन्द्र अहलावत पूर्व चयरमैन जिला परिषद पानीपत, विजय जैन पार्षद , मुकेश टुटेजा कांग्रेसी नेता, राहुल नरवाल नगर आयुक्त पानीपत, राजेश त्रिखा आई आर एस सुप्रसिद्ध समाज सेवी करेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता अवनीत कौर मेयर पानीपत व सह अध्यक्षता अनिता परूथी पार्षद , पवन गोगलिया पार्षद , अंजली शर्मा पार्षद , अनिल बजाज पार्षद , गुरू हाजी साधना किन्नर करेंगे ।
उपप्रधान हरबंस आनन्द ने बताया कि महावीर स्वरूप अपना पंजीकरण बजाज पेन्ट्स, बरसत रोड चुंगी, आनन्द फर्नीचर नूरवाला अड्डा व हर्ष गार्डन नूरवाला में करवा सकते हैं। उपप्रधान सुभाष बठला ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि के मध्यनजर सीसीटीवी कैमरे अधिक मात्रा में अधिकशक्तिशाली मनोज पांचाल के सौजन्य से लगवाए जाएंगे। मीडिया प्रभारी सुनील थम्मन ने बताया कि आगामी बैठक दशहरा स्थल पर 22.10.2023 को 12 बजे दोपहर को होगी ।
आज की इस बैठक में संरक्षक मनोहर लाल शर्मा, सुनील चोपड़ा, प्रधान भीम सचदेवा, महासचिव सुभाष गुलाटी, कोशाध्यक्ष राधेश्याम नासा, मीडिया प्रभारी सुनील थम्मन, हरीश अरोड़ा, उपप्रधान हरबंस आनन्द, सुभाष बठला, सहसचिव राकेश आनन्द, यश माटा, विपिन बजाज प्रचार मन्त्री सोमनाथ मदान, अमर मिगलानी प्रबन्धक प्रीतम लाल बतरा, सह प्रबन्धक अशोक कालड़ा व आडिटर रमेश सतीजा, सदस्य मनीष मुखीजा, महेन्द्र खतरी, सुन्दर वधवा, ओम प्रकाश ममता, बंटी चुघ, यश अनेजा, विनोद कुकरेजा, अनिल बजाज, सुरेश काठपालियां, अशोक कपूर, राजू जावा, बिन्नी अरोड़ा, गुलशन बतरा, लखन हुड़िया, प्रदीप शर्मा, विक्की खनीजा , सुरेश मुंजाल, चमन गुलाटी, राम मेहर कौशिक , राम स्वरूप चावला, ख़ुशी राम वधवा, सुनील चिन्दा, कपिन भटनागर, सुरेश काटपालिया, राजू सेतिया, राजू बरेजा, नरेश बजाज, भारत गुलाटी, लोकेश झाम्ब आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Comments