रन फॉर यूनिटी में दौड़े युवा
BOL PANIPAT : समालखा, 31 अक्तूबर। राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार एवं दूरदर्शी शख़्सियत सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। भापरा के राजकीय वरिष्ठ मा. विद्यालय स्कूल से बिहौली रोड स्थित करहंस गांव के चौक तक इस दौड का आयोजन किया गया। इस दौड़ में शहर के बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। रन फॉर यूनिटी को सामूहिक रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता संजय छौक्कर, एसडीएम अमित कुमार व एएसपी मयंक मिश्रा ने हरी झंडी दिखाई।
वरिष्ठï भाजपा नेता संजय छौक्कर ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की एकता में सरदार पटेल का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्हें देश की भौगोलिक और राजनीतिक एकीकरण का श्रेय दिया जाता है व उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजय छौक्कर ने लोगों को एकता की शपथ भी दिलाई। रन फॉर यूनिटी दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया व एकता का संदेश दिया।
एसडीएम अमित कुमार ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के शानदार नेतृत्व क्षमता से कुछ ही समय में पांच सौ पचास से अधिक रजवाड़ों को एकता के सूत्र से जोडकऱ देश को वास्तविक स्वरूप दिया। उन्होंने कहा कि वल्लभभाई पटेल की जयंती को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। वे एक मजबूत, अडिग और दृढ़ संकल्पित व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी स्मृति में हर वर्ष रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर कई अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Comments