विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली बच्चियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में किया जाएगा सम्मानित
BOL PANIPAT , 18 नवम्बर। महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी परमिंदर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में ऐसी सभी बच्चियों को सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने राज्य स्तर पर सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य, मीडिया एवं साहित्य में सराहनीय कार्य किया हो और जिनकी आयु 18 वर्ष से कम हो वे अपने नाम दस्तावेजों सहित संलग्न प्रोफार्मा में भरकर आगामी 24 नवम्बर को सायं 4 बजे तक जिला सचिवालय के द्वितीय तल के कमरा नम्बर 213-14 में जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 0180-2653574 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments