Thursday, September 3, 2026
Newspaper and Magzine


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जी.डी. गोयंका स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 3, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : जी.डी. गोयंका स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा अर्चना के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण-राधा की वेशभूषा में ‘सो जा कान्हा सो जा , अच्युतम केशवम , वो किशना है और राधा कैसे ना जले ‘ गीतों पर नृत्य की मनमोहक  प्रस्तुतियों के माध्यम से वातावरण को कृष्णमय बना दिया और श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी शिक्षाओं,  धर्म और सत्य के महत्व को उजागर किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आदित्य कुमार ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेम और सत्य के मार्ग पर चलने तथा कर्तव्यनिष्ठ होने की प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर चेयरमैन अतुल जैन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य बच्चों को  भारतीय परंपराओं और   संस्कृति से अवगत कराना है।

डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के वाइस चेयरमैन युवराज जैन, मैनेजर बलराम शर्मा,शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply