Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


रैडक्रास सोसाईटी पानीपत के गरीब व जरूरमंद व्यक्तियों / महिलाओं व मरीजों के उत्थान के लिये सदैव तत्पर:- सुषमा गुप्ता

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 22, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT, 22 नवम्बर। जिला रैडक्रास सोसाईटी, पानीपत के परिसर में बुधवार को सुषमा गुप्ता, उपाध्यक्षा भारतीय रैडकास सोसाईटी, हरियाणा राज्य शाखा, चण्डीगढ़ ने शिरक्त की और संस्था द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की और संस्था द्वारा की जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सचिव, गौरव रामकरन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान ब्लड बैंक इंचार्ज डा0 पूजा सिंघल, जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द, अधीक्षक विनोद कुमार सहित कार्यालय के सभी कर्मचारीगण व स्वयसेवक मौजूद रहे।

इस दौरान उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता ने 42 गरीब, जरूरतमंद व असहाय महिलाओं को कम्बल व हाईजिन किट वितरित की और महिलाओं को जागरूक करते हुये कहा कि स्वच्छ शरीर के अन्दर ही परमात्मा का निवास होता है इसलिय हमें स्वच्छता को महत्व देना चाहिये।
सचिव गौरव राम करण ने बताया कि सैंट जॉन सनातन धर्म कालेज एम्बुलैंस बिग्रेड, पानीपत व सेंट जॉन सरकारी कन्या वरिष्ठ माध्यिमक नर्सिंग डिविजन, प्रेम नगर, पानीपत ने सलामी देकर मुख्यअतिथि का स्वागत किया। इस दौरान रेडक्रॉस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उदघाटन भी किया गया, जिसमें रैडक्रॉस के कर्मचाररियों / स्वयसेवकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। रक्तदान शिविर में जरूरत अनुसार लगभग 25 व्यक्तियों द्वारा रक्तदान किया गया।
सचिव ने बताया कि रेडक्रॉस रक्तबैंक के माध्यम से प्रत्येक वर्ष लगभग 170 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है और लगभग 10000 रक्त ईकाईयां एकत्रित की जाती है और जरूरमंद मरीजों को एमरजैसी के समय रक्त उपलब्ध करवाया जाता है। रैडक्रास भवन में चलाई जा रही गतिविधियां जिनमें कम्पयूटर प्रशिक्षण केन्द्र, टी आई प्रोजेक्ट, वन स्टाप सेंटर, लाईब्रेरी, प्राथमिक सहायता व गृह परिचर्या प्रशिक्षण को भी सुषमा गुप्ता द्वारा अवलोकन किया गया और उन्होंने संस्था द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की भूरि-भूरि प्रशसा करते हुये कहा कि  रैडकास पानीपत युवाओं, गरीब व जरूरनंद व्यक्तियों/महिलाओं के उत्थान के लिये सदैव तत्पर है। इस दौरान कार्यालय के कर्मचारी जसमेर सिंह, कुलदीप सिंह, कदम सिंह, मनोज कुमार, टी. आई प्रोजैक्ट मैनेजर सुदेश देवी, एम. एण्ड ई. ओ. अभिषेक, वन स्टाप सैंटर प्रोजेक्ट मैनेजर ईषा वर्मा. एम. एण्ड ई. ओ. सुनील कुमार,  मीना कुमारी, सोनिया, बिग्रेड आफिसर प्रदीप कुमार सहित कार्यालय के सभी कर्मचारिगण व स्वंयसेवक मौजूद रहे।

Comments