अधिकारी फिल्ड में जाने से पूर्व जनता समाधान शिविर में करें अपनी उपस्थिति दर्ज: उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया
-बीएलओ को देनी होगी ड्यूटी ,कटवाने के ना करें प्रयास
-जनता की मांग प्रशासन समाधान शिविर लगातार रखें जारी
-समाधान शिविर में पहुंची 103 समस्याएं 38 का हुआ मौके पर समाधान
BOL PANIPAT , 2 अगस्त। हरियाणा सरकार द्वारा प्रत्येक जिले व उपमंडल स्तर पर लोगों की समस्याओं के निदान को लेकर आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविरों से लोगों के जीवन में परिवर्तन हुआ है। शिकायतकत्र्ता सरकार के इस अभूतपूर्व प्रयास से खुश हैं। अब स्थिति यह हैं कि लोग इन जनता समाधान शिविरों को लगातार जारी रखने की मांग कर रहे हैं। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने शुक्रवार को जनता समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अधिकारी फिल्ड में जाने से उनसे पूर्व अनुमति ले व उनके लिए अन्य किसी कार्य से पूर्व समाधान शिविर में उपस्थित रहना जरूरी है। जो अधिकारी शिविर में रूचि नहीं लेंगे उनके खिलाफ उन्हें मजबूरन कार्यवाही करनी पडग़ी। उपायुक्त ने कहा कि शिविर में कुछ कर्मचारी जो गांव में बीएलओ की ड्यूटी दे रहे है उनकी किसी भी स्थिति में ड्यूटी नहीं कटेगी।
समाधान शिविर में पहुंचे हवा सिंह ने अपने बेटे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की अनुरोध किया जिस पर उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के उंच्च अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। शिकायतकत्र्ता सुखवीर ने उपायुक्त से अनुरोध किया की उनकी 3 महीने की वृद्धावस्था पेंशन अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने इसे ना मिलने का कारण जानने का प्रयास किया व उसे चालु कराने की उपायुक्त से प्रार्थना की। शिकायतकत्र्ता शिमला मौलाना के सरपंच सोहन ने प्रशासन से गांव में पंचायती रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उपायुक्त से अवैध कब्जों के संबंध में पूरी स्थिति से अवगत कराया। उपायुक्त ने सबंधित विभाग के अधिकारियों को जगह का मुआयना करके तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिये। समाधान शिविर में उग्रा खेड़ी के संदीप ने उपायुक्त को अपनी समस्या के संदर्भ में बताया कि उनकी इंडियन गैस एजेंसी पम्प के सामने पीडब्ल्युडी विभाग द्वारा डिवाईडर बनवाया जा रहा है। उन्होंने गैस एजेंसी के सामने वाले कट को खुलवाने की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि एजेंसी में रोजाना 200 के करीब उपभोक्ता का आना होता है जिससे उनको भारी परेशानी होती है। उपायुक्त ने उनकी अर्जी को संबंधित विभाग को देते हुए मुआयना करने के निर्देश दिये।
शिकायकर्ता राममेहर, गोवर्धन ,हरीश सुमेर ने उपायुक्त को बताया कि मतलौडा मैन चौंक से इसराना को जाने वाली सडक़ का 500 मीटर के टुकड़े की हालत दयनीय है। इस सडक़ से आस-पास के 10 गावों के लोगों को अपने कार्य के लिए आना-जाना पड़ता है। इस सडक़ की हालत दयनीय होने के कारण कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। उपायुक्त ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया की इस पर कार्यवाही की जायेगी।
शिविर में मुख्य रूप से पैंशन विभाग, निगम, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, कृषि विभाग, रवेन्यू विभाग, पब्ल्कि हैल्थ विभाग से संबंधित विभिन्न लोगों द्वारा समस्याएं दी गई जिनका समाधान करने के उपायुक्त ने निर्देश दिए।
इस मौके पर निगम कमीशनर साहिल गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज, एसपी अजीत सिंह शेखाावत, एसडीएम मनदीप सिंह,जिला परिषद के सीईओ गौरव, सीटीएम टीनू पोसवाल, सीएमओ जयंत आहुजा,जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज, डीएफओ विजय लक्ष्मी,एलडीएम राजकुमार पशुपालन विभाग के डा. माणिक के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व शिकायतकर्ता मौजूद रहे।
जनता समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि समाधान शिविर में नागरिक वहीं समस्याएं लेकर आये जो राजमर्रा की है। बदली व नौकरी के मामले ना लेकर आये।

Comments