Wednesday, October 28, 2026
Newspaper and Magzine


सरकार की तरफ से 50 लाख की राशि देकर किया मेजर के परिजनों का सम्मान

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 30, 2023 Tags: , , , , ,

-पूरा देश सैनिकों के साथ: सांसद कृष्ण लाल पंवार
-सरकार शहीदों के परिजनों की करेगी हर संभव मदद: उपायुक्त

BOL PANIPAT , 30 नवंबर। बीते दिनों अनंत नाग में शहीद हुए मेजर आशिष के परिवार को राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार और उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने वीरवार को सरकार की तरफ से 50 लाख रूपये की सहायता राशि का चैक सौंपा और परिवार की कुशलक्षेम जानी। राज्य सभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने मेजर आशीष ढोंचक के परिजनों को उनके निवास स्थान पर 50 लाख रुपये की सम्मान राशि का चैक सौंपा और डॉक्यूमेंट पूर्ण होने पर उनकी पत्नी को नौकरी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि पूरा देश सैनिकों के साथ है। शहीदों के परिवारों के साथ सरकार की पूरी सदभावना है। उनके परिजनों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने शहीद के परिजनों को किसी भी प्रकार की दुख तकलीफ ना हो इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता भी की।
उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया बताया कि सरकार की निति के तहत शहीद के परिवार को आज सहायता राशि का चैक सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि परिवार की हर सम्भव मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को जॅम्मू कश्मीर के अंनतनाग जिले में आतंकवादियों के साथ एक ऑपरेशन में लोहा लेते हुए बिंझौल निवासी 38 वर्षीय मेजर आशीष ढोंचक शहीद हो गये थे। उपायुक्त ने बताया कि वे अपने पीछे अपनी पत्नी व गुडिया को छोड़ गये हैं। उपायुक्त ने उनके निवास पर जाकर उनका कुशल क्षेम पुछा व हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उनके साथ कर्नल चंद्र सरोहा व सुबेदार  धर्मवीर मौजूद रहे।

Comments