Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


गांव बुढऩपुर पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 9, 2024 Tags: , , , , ,

-भाजपा नेता विनोद छोकर ने दिलाई संकल्प शपथ।

BOL PANIPAT, 9 जनवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को गांव बुढनपुर पहुंची। इसमें भाजपा नेता विनोद छोकर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की मोदी वाली गारंटी वैन जो गांव में पहुंची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी हद तक प्रयास किया है की जो हमारा विकसित भारत का संकल्प है वह बहुत जल्द पूरा हो।
      उन्होंने  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 5 साल तक सभी गरीब लोगों का राशन फ्री कर दिया है और आयुष्मान कार्ड के जरिए 5 लख रुपए तक की स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की है। उन्होंने कहा कि वर्षों से चला आ रहा राम मंदिर का मुद्दा भी अब समाप्ति की ओर है और 22 जनवरी को श्री राम मंदिर जी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होना तय हुआ है।

यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि कि प्रधानमंत्री ने यूक्रेन युद्ध के समय में युद्ध रुकवा कर अपने भारत वासियों को वहां से निकलवाया। यह भी एक सराहनीय कदम रहा है।
      विनोद छोकर ने कहा कि चाहे किसान सम्मान निधि हो,चाहे आयुष्मान कार्ड हो, चाहे फैमिली आईडी हो सब काम आमजन के लाभ के लिए किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन 9 सालों में सभी फसलों का दाम 3 गुना बढ़ाने का कार्य किया है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ईमानदार और दूर की सोच रखने वाले मुख्यमंत्री हैं। आज मेरिट के आधार पर हरियाणा में नौकरियां दी जाती हैं उज्वला के तहत फ्री गैस कनेक्शन प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने उज्ज्वला योजना के तहत 5 महिलाओं को गैस कनेक्शन भी वितरित किएऔर अंत में विकसित भारत की शपथ भी सभी गांव निवासियों को दिलवाई। इस मौके पर बीडीपीओ नितिन यादव भी उपस्थित रहे।

Comments