Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


जिले में फसल अवशेष प्रबंधन के तहत 173 कस्टम हायरिंग सेंटर बनाए गए है जिसका किसानों को लाभ मिल रहा है: उपायुक्त वीरेन्द्र दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 27, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 26 अप्रैल। उपायुक्त वीरेन्द्र दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर प्रारंभ से ही गंभीर रही है। जिले में फसल अवशेष प्रबंधन के तहत 173 कस्टम हायरिंग सेंटर बनाए गए है जिसका किसानों को लाभ मिल रहा है। उपायुक्त ने बताया कि अक्टुबर 2022 से मार्च 2023 तक फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत 273 किसानों को 50 प्रतिशत सब्सीडी के तहत 3 करोड़ 29 लाख रुपए की अनुदान राशि उनके बैंक खातों में डाली गई।
उपायुक्त ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत आवेदन करने की स्थिति में निर्धारित समय सीमा के तहत कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाते हैं  ताकि फसल अवशेषों को नष्टï किया जा सके व भूमि की उपजाऊ शक्ति को नष्टï होने से बचाया जा सके। इसमें कमेटी यंत्रों का भौतिक सत्यापन करती है व सही दस्तावेज पाने पर किसानों को इसका लाभ दिया जाता है। फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत ये कृषि यंत्र किसानों की समितियों को दिए जाते हैं जिसमें वे जरूरतमंद किसानों को ये कृषि यंत्र उपलब्ध कराते हैं।

Comments