Sunday, July 26, 2026
Newspaper and Magzine


गेहूं के अवशेष जलाने वाले किसानों के खिलाफ की जाएगी सख्ती–उपायुक्त


अधिकारियों को निगरानी करने के दिए निर्देश,किसानों को करें ज्यादा से ज्यादा जागरूक।

BOL PANIPAT , 8 मई, उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने बुधवार को जिला सचिवालय में आयोजित बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक कर निर्देश दिए कि जिले में गेहूं के अवशेष जलाने वाले को किसानों के खिलाफ सख्ती से पेश आया जाए।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए जहां पर इस तरह के मामले नजर आते है उनके विरुद्ध तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करें।
उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी प्राथमिकता है। हमें पर्यावरण को बचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो इस कार्य को लेकर गंभीरता दिखाएं। किसानों को जागरूक भी करें और उन्हें इससे होने वाले नुकसान के बारे में ज्यादा से ज्यादा समझाएं। इस मौके पर एडीसी डॉक्टर पंकज एसडीएम मनदीप सिंह एसडीएम समालखा अमित कुमार,सीटीएम टीनू पोसवाल के अलावा कई अन्य विभाग की अधिकारी मौजूद रहे।

Comments